मुगलसराय: पथरा गांव में स्थित एक खेत में संदिग्ध स्थिति में मिली कार, गाजियाबाद की नंबर प्लेट, जांच में जुटी पुलिस
जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पथरा गांव स्थित एक खेत में शनिवार सुबह एक संदिग्ध कार लावारिस हाल में मिली। गाड़ी के दरवाजों के लाक खुले हुए थे, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को जब सुबह टहर रहे थे तो एक लावारिस कार मिली। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस गाड़ी को कब्जे में ले लिया है, वही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।