मुगलसराय: अलीनगर थाना पुलिस ने शराब तस्करी करने वाले 2 अभियुक्तों के खिलाफ की गैंगस्टर कार्रवाई
शनिवार शाम लगभग 7:00 बजे थाना अलीनगर पुलिस द्वारा शराब तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। बिहार राज्य के रोहतास जिला के दरीगांव थाना अंतर्गत घरबैर निवासी दिनेश पासवान तथा बजरंगी मुसहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शराब तस्करी में लिप्त पाया गया। जिस पर पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।