मुगलसराय: नई बस्ती स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया में शार्ट-सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी
चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती स्थित बैंक आफ इंडिया में शुक्रवार शाम को शार्ट-सर्किट से आग लग गई। आगलगी की घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।