मुगलसराय: डीडीयू जंक्शन पर अज्ञात कारणों से एक युवक की मौत, शव को लाया गया जिला मोर्चरी
चंदौली जनपद के डीडीयू जंक्शन पर शुक्रवार शाम को अज्ञात कारण एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची जीआरपी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया, वही शव की शिनाख्त करने की कोशिश में जुट गई।