हमीरपुर: कुरारा क्षेत्र के जल्ला गांव निवासी मजदूर ने पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की
कुरारा थाना क्षेत्र के जल्ला गांव निवासी मजदूर ने पत्नी को दो दिन पूर्व बहला फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर पुलिस अधीक्षक को देकर कार्यवाही करने की मांग की है। क्षेत्र के जल्ला गांव निवासी मजदूर जयकुमार पुत्र तुलसीराम ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बताया कि मेरी शादी एक मई 2019 को थाना सुमेरपुर क्षेत्र के भौनिया गांव निवासी सरिता के साथ हुई थी।