हमीरपुर: धनाभाव के चलते रोशनी की रोशनी में मंडरा रहा संकट हमीरपुर सदर अस्पताल से रेफर के बाद घर पहुंची रोशनी
फार्मेसिस्ट की लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की आला अफसरों की अनदेखी के चलते विदोखर की युवती की रोशनी में गरीबी का संकट खड़ा हो गया है। सदर अस्पताल से रेफर होने के बाद परिजनों ने धनाभाव के चलते घर पर लाकर भगवान भरोसे लिटा दिया है। युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजन धन की व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं। सोमवार को युवती को चित्रकूट ले जाने की तैयारी है।