बड़वानी: कलेक्टर ने राजपुर जनपद का किया सघन भ्रमण, विकास कार्यों और योजनाओं का लिया जायजा
बड़वानी कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिले के राजपुर जनपद का सघन भ्रमण कर विभिन्न विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन किया।भ्रमण के दौरान ग्राम सिनगुन और टेमला बुजुर्ग के आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार, पोषण आहार की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा कर निर्देश दिए।