घाटशिला: घाटशिला में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का विभूति स्मृति सांसद परिसर में भव्य स्वागत
कविता फाउंडेशन एवं संयुक्त नाटक कला केंद्र घाटशिला की ओर से मंत्री रामदास सोरेन को शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर विभूति स्मृति सांसद परिसर में शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष देवी प्रसाद मुखर्जी ने गुलदस्ता एवं शाल देकर सम्मानित किया। लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि इस स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।