घाटशिला: तमकपाल के पास अनियंत्रित बस भाटाजोड़ नाले के पुलिया से टकराई, डेढ़ दर्जन लोग घायल
घाटशिला थाना क्षेत्र के तमकपाल गांव के समीप बुधवार की सुबह 6 बजे पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिला से नेतरहाट जा रहा बस अनियंत्रित होकर भाटाजोड़ नाला के पुलिया से टकरा गई। इस दुर्घटना में महिला, पुरुष, बच्चे समेत 16 लोग घायल हो गए। सभी घायल को अनुमंडल अस्पताल पुलिस ने पहुंचाई। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ आर एन टुडू ने सभी का प्राथमिक उपचार कर कई को रेफर किया।