घाटशिला: नववर्ष के अवसर पर घाटशिला रंकिणी मंदिर में पूजा के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
घाटशिला के लोगों ने पूरा जोश और उत्साह के साथ नया साल 2025 का स्वागत किया। नव वर्ष के अवसर पर घाटशिला के प्रसिद्ध रंकिणी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी बुधवार की शाम 6 बजे तक लोग अपने परिजनों के साथ मंदिर पहुंचे। नए साल की शुरुआत ईश्वर की आराधना से की। श्रद्धालुओं ने रंकिणी मंदिर में पूजा कर अपने परिवार के लिए कामना की।