घाटशिला: झारखंड के प्रख्यात कवि बंकिम चंद्र महतो की पांवड़ा में मनाई गई जयंती, 'शिलालेख' पुस्तक का हुआ विमोचन
झारखंड के प्रख्यात कवि एवं लेखक बंकिम चंद्र महतो की जयंती गुरुवार की दोपहर ढ़ाई बजे पावड़ा गांव में बंकिम साहित्य संरक्षण समिति घाटशिला के द्वारा मनाई गई। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने कहा बंकिम बाबू लेखक कवि के साथ ही झारखंडी लोक साहित्य, कला-संस्कृति, भाषा के संबंध में कविता एवं लेखन में अपने प्रतिभा को उजागर किया था।