घाटशिला: घाटशिला के गोपालपुर गांव में बंद घर से 15 लाख रुपये की चोरी, सोना-चांदी भी गायब
घाटशिला थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बंद घर से सोने चांदी समेत लगभग 15 लाख रुपए की चोरी का मामला बुधवार की सुबह 11 बजे प्रकाश में आया है। गृह मालकिन सुजाता राय ने जानकारी देते हुए बताया कि पति का निधन होने के बाद से ही अपनी बेटी दीपाली राय के पास पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में रहती है। दो पुत्र शांतनु राय गुवाहाटी तथा कृष्णु राय छत्तीसगढ़ में रहते हैं।