घाटशिला: खड़ियाकॉलोनी के पास NH-18 फोरलेन पर बाइक से गिरकर दो युवक घायल, अनुमंडल अस्पताल में इलाज जारी
गालूडीह थाना क्षेत्र के खड़ियाकॉलोनी गांव के समीप एनएच 18 फोरलेन पर गुरुवार की शाम 5 बजे बैल को बचाने के क्रम में बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक को हाईवे पेट्रोल वाहन से पुलिस अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ आरएन टुडू ने प्राथमिक उपचार किया। डॉ आरएन टुडू ने बताया कि प्रवीण महतो को गंभीर चोट लगी है।