शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने विकास नगर में चोरी की घटना में 2 अभियुक्तों को रिमांड पर लिया
Shamli, Shamli | Dec 4, 2024 बुधवार की शाम करीब 5 बजे शामली कोतवाली से मिली जानकारी के मुताबिक 5 नवंबर को विकासनगर झिंझाना रोड पर राजकुमार सिंह चौहान के घर में चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस घटना में मुजफ्फरनगर निवासी इरशाद उर्फ लड्डू और बागपत निवासी अंकुर उर्फ पंकज को जिला कारागार सहारनपुर से रिमांड पर लेकर करीब 8 हजार की नकदी, जेवर और 19 सफेद धातु के सिक्के बरामद किए हैं।