प्रेस विज्ञप्ति
दिनेश तिवारी को जान से मारने की धमकी के मामले में अधिवक्ताओं ने एसपी से की मुलाकात,
एसपी ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी के दिए निर्देश
प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व छात्र नेता दिनेश तिवारी एडवोकेट को फोन पर जान से मारने की धमकी देने तथा सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां किए जाने के मामले में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ से मुलाकात कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई और दिनेश तिवारी को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री जयप्रकाश मिश्रा ‘जेपी’, वर्तमान महामंत्री कौशलेश कुमार त्रिपाठी, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता डॉ नीरज त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश शुक्ला, गौरव तिवारी, आशुतोष तिवारी, विनोद कुमार,राजकुमार यादव , विकास तिवारी, सुमित तिवारी, एवं नागेंद्र पटेल सहित दर्जनों अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल रहे। सभी ने प्रकरण को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच कराकर दोषी के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
दिनेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने 08 अक्टूबर 2026 की रात्रि को थाना कोतवाली नगर, प्रतापगढ़ में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की।
पुलिस अधीक्षक ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया तथा आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधी
#NewsUpdate #newsfeed #pratapgarh #pratapgarhnews #nonfollowers #explorepage