मनोहरथाना: बांसखेड़ी में गौ पुत्र सेना के कार्यकर्ताओं ने गोवंशों के अवशेषों से भरा ट्रक पकड़ा
एक आयशर ट्रक में गौवंश के अवशेष भरकर ले जाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही गौ पुत्र सेना की टीम के सभी सदस्य तुरंत हरकत में आ गए। मनोहरथाना से करीब 15 किलोमीटर दूर बांसखेड़ी गांव के पास ट्रक को रोक लिया।उसमें गौवंश के अवशेष पाए गए। वाहन रुकते ही उसमें सवार दो ड्राइवरों में से एक आरोपी मौके से फरार हो गया।