आबू रोड: आबूरोड के डेरना गांव में बढ़ती चोरी, लूटपाट और पत्थरबाजी के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
आबूरोड तहसील की ओर पंचायत के डेरना गांव और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही चोरी, लूटपाट और पत्थरबाजी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी नाराजगी जताई। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर सिरोही जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन देने पहुंचे और क्षेत्र में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की