लालगंज: मिलिट्री ग्राउंड स्थित बापू उपरौध इंटर कॉलेज परिसर से भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, छात्र भी रहे शामिल
लालगंज के मिलिट्री ग्राउंड स्थित बापू उपरौध इंटर कॉलेज परिसर से मंगलवार दोपहर बाद 12:30बजे भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कॉलेज के छात्र भी शामिल हुए। हाथ में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलामंत्री ने कहा तिरंगा देश के गौरव,मान,सम्मान,त्याग का प्रतीक है।