पोहरी: विश्व स्तनपान सप्ताह में रैली और संवाद आयोजित, पुरुषों व परिवार की सहभागिता पर ज़ोर
विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन परियोजना द्वारा ग्राम रामपुरा और मचा खुर्द में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह परियोजना 'विकास संवाद' द्वारा 'चाइल्ड राइट्स एंड यू' (CRY) के सहयोग से क्षेत्र के 15 गांवों में संचालित की जा रही है।गुरुवार को दोपहर 3 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग का सहयोग रहा।