कुलपहाड़: जिलाबदर अभियुक्त को पनवाड़ी पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, कार्रवाई जारी
पनवाड़ी थाना पुलिस ने जिलाबदर आदेश का उल्लंघन कर क्षेत्र में रह रहे 40 वर्षीय अभियुक्त अर्जन राजपूत को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार, ग्राम फदना के पास से गिरफ्तार अभियुक्त अर्जन पुत्र राम स्वरूप उर्फ मुन्ना बाबू राजपूत निवासी फदना।