राष्ट्रीय एकता दिवस पर दतिया में आयोजित हुई ‘रन फॉर यूनिटी’
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आज जिला मुख्यालय पर एकता दौड़ (रन फॉर यूनिटी) का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री वानखड़े द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र की सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
दौड़ में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया।
#दतिया #CMMadhyaPradesh #datia #JansamparkMP #MadhyaPradesh
Datia, Madhya Pradesh | Oct 31, 2026