कटोरिया: मोदी टोला के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
Katoria, Banka | Aug 21, 2026 कटोरिया-बांका रोड स्थित मोदी टोला के पास शुक्रवार शाम को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। जबकि एक युवक जख्मी हो गया। घटना को लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पाकर पहुंची जमदाहा पुलिस शाम करीब सात बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुटी थी।