प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।
दिनांक 09 सितंबर 2026
लखीसराय में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का भव्य शुभारंभ।
जिले में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला स्तर पर वेबकास्टिंग (Webcasting) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती पम्मी रानी, जिला योजना पदाधिकारी श्री आशुतोष कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री धीरज कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अश्विनी चौबे सहित अन्य उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
इसके उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा उत्तर प्रदेश के काशी नगरी से प्रसारित शुभारम्भ कार्यक्रम को देखा गया कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा पोषण अभिमान से संबंधित गतिबिधियों और आंगनवाड़ी दीदी के बारे मे बिस्तार पूर्वक बताया गया, उनके द्वारा बताया गया कि आंगनवाड़ी दीदी बच्चो मे आधारशिला प्रदान करती है। सभी के सहयोग से पोषण माह को सफल बनाएं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी, लखीसराय ने 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के उद्देश्यों एवं इसकी महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पोषण माह को केवल एक अभियान के रूप में नहीं, बल्कि जन-आंदोलन के रूप में संचालित किया जाना आवश्यक है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों एवं कर्मियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि पोषण माह के दौरान जिले में आयोजित होने वाली प्रत्येक गतिविधि की शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध प्रविष्टि जन आंदोलन डैशबोर्ड पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अभियान की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।
उनके द्वारा किराये मे संचालित आंगनवाड़ी केंद्रो को सरकारी भवन मे जगह उपलब्ध रहने की स्तिथि मे शिफ्ट करने का निदेश दिया गया, 5 आंगनवाड़ी केंद्रों को मॉडुल के रूप मे सभी सुविधा से युक्त बिकसित करने का निदेश दिया गया।
उन्होंने कहा कि पोषण संबंधी संदेशों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए व्यापक स्तर पर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाए।
कार्यक्रम में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, जिला समन्वयक, NNM (राष्ट्रीय पोषण मिशन), जिला परियोजना सहायक, जिला मिशन समन्वयक, DHEW (महिला सशक्तिकरण हेतु जिला हब), सभी प्रखंड समन्वयक तथा सभी परियोजनाओं की महिला पर्यवेक्षिकाएं (Supervisors) उपस्थित रहे।
5 views | Lakhisarai, Bihar | Sep 9, 2026