लालगंज: जागरूकता यात्रा के 17वें पड़ाव पर संत पंकज जी महाराज ने लालगंज क्षेत्र में युवाओं से नशा त्यागने की अपील की
संत पंकज जी महाराज की शाकाहार-सदाचार, मद्य निषेध और आध्यात्मिक वैचारिक जन जागरण यात्रा 17वें पड़ाव पर लालगंज के रानीबारी सहिरारा गांव पहुंची। इस दौरान सत्संग का आयोजन रविवार दोपहर बाद 3:30 बजे संपन्न हुआ। उन्होंने सत्संग में कहा कि मानव जीवन बार बार नहीं मिलता। इसे सांसारिक व्यर्थ के कार्यों में गंवाने की बजाय प्रभु भक्ति और अच्छे कर्मों में लगाना चाहिए।