Public App Logo
कोटा में कोटा शहर पुलिस और ब्लू डॉट डॉयलॉग संस्था द्वारा आयोजित ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सुरक्षा संवाद 2.0’ में सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बहनों और छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। पुलिस और समाज के बीच बेहतर संवाद और महिलाओं की भागीदारी से अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। हमारा संकल्प है कि कोटा सुरक्षित और नशामुक्त शहर बने। हमें ऐसा संस्कारित समाज बनाना है, जहां देश की बेटियां सुरक्षित रहें, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और हर क्षेत्र में नेतृत्व करें। आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, सुरक्षा, खेल और प्रशासन सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। हमारा प्रयास है कि हर बेटी को अच्छी शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और आगे बढ़ने के अवसर मिलें। दूर-दराज की बेटियों तक डिजिटल शिक्षा, डिजिटल लाइब्रेरी और ऑनलाइन कोचिंग की सुविधाएं पहुंचाने पर भी काम किया जा रहा है। यही विकसित भारत का संकल्प है, जिसमें देश की बेटियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। रक्षाबंधन पर हम सभी यह संकल्प लें कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए हमेशा साथ खड़े रहेंगे और नशामुक्त समाज बनाने में अपना योगदान देंगे। #kota - Sangod News