Public App Logo
सांगोद में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रेम, अपनत्व और आत्मीयता से परिपूर्ण #लाड़ली_बहना_रक्षाबंधन_समारोह में लोकसभा अध्यक्ष श्री Om Birla जी के साथ परिवाररूपी सैकड़ों बहनों से रक्षासूत्र बंधवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बहनों के स्नेह से सजे इन पलों में मन भावुक हो उठा। आप बहनों का प्रेम, विश्वास और अपनत्व ही वह शक्ति है, जो हमें आपसे स्वतः जोड़ता है और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करता है। इस पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात देते हुए माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी के कर-कमलों से विभिन्न विकास कार्यों का #शिलान्यास_लोकार्पण भी संपन्न हुआ। रक्षासूत्र के इस पवित्र बंधन के साथ सांगोद के विकास, समृद्धि और जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने का प्रण लिया। मेरी सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँ ही बना रहे—यही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। ❤️🙏 #लाड़लीबहना #रक्षाबंधन #सांगोद_विधानसभा #सांगोद #Sangod #Rakshabandhan #Ombirla #Heeralalnagar - Sangod News