Public App Logo
कोटा के मंडाना इलाके के सोहनपुरा गांव में सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, छुट्टी होने से टला बड़ा हादसा जिस कमरे की छत का प्लास्टर गिरा, उसी कमरे में बच्चों की कक्षाएं लगती हैं कोटा जिले के मंडाना इलाके के सोहनपुरा गांव स्थित सरकारी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरने से हड़कंप मच गया।जिस कमरे की छत का प्लास्टर गिरा, उसी कमरे में बच्चों की कक्षाएं लगती हैं। गनीमत रही कि घटना रविवार को स्कूल की छुट्टी के दिन हुई, जिससे करीब 65 बच्चों की जान पर मंडराता बड़ा खतरा टल गया। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण स्कूल की छत और दीवारों में सीलन आ रही थी। इसी वजह से रात में छत का कंक्रीट और प्लास्टर नीचे आ गिरा। सोमवार को बच्चों को दूसरे स्थान पर बैठाकर पढ़ाई कराई गई। - Sangod News