महिला सब इंस्पेक्टर व सिपाही के प्रेम प्रसंग में ग्वालियर के वकील की मौत, जांच में जुटी पुलिस,
मुरैना/ग्वालियर।
मुरैना जिले की एक महिला सब इंस्पेक्टर प्रीती जादोन और सिपाही अराफात खान से जुड़े कथित प्रेम प्रसंग ने ग्वालियर के वकील मृत्युंजय चौहान की जान ले ली। बताया जा रहा है कि महिला सब इंस्पेक्टर और वकील पिछले करीब पांच वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।
जानकारी के अनुसार, इसी दौरान सिपाही अराफात खान की एंट्री के बाद वकील मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया। आरोप है कि वकील ने इस मामले को लेकर सिपाही की पत्नी को भी मोबाइल कॉल किया था। इतना ही नहीं, वकील मृत्युंजय चौहान ने पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए मुरैना पुलिस अधीक्षक को तीन पेज का लिखित शिकायत आवेदन भी दिया था।
इसके बावजूद इस मामले में किसी प्रकार की एफआईआर दर्ज नहीं की गई। बाद में ग्वालियर में वकील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चौहान की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Gwalior Gird, Gwalior | Nov 25, 2026