समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 09 अक्टूबर 2026
आज दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि एवं अपर समाहर्त्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, श्री शशिकांत पासवान के द्वारा संयुक्त रूप से आम जनता से मुलाकात कर जन सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतो एवं कुल 143 आवेदनों को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जनता दरबार में प्राप्त कुल 143 आवेदनों में से सबसे ज्यादा 60 राजस्व विभाग, 40 विकास से एवं 43 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन है।
उप विकास आयुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा।
जिला प्रशासन बक्सर जनसहभागिता एवं जन सुनवाई को सर्वोपरि महत्व देता है तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सतत प्रतिबद्ध है।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #CMOBihar #bihar #buxar
3 views | Buxar, Bihar | Oct 9, 2026