बड़गांव: CMHO डॉक्टर शंकर एच बामनिया ने पीएचसी माछला मंगरा का किया औचक निरीक्षण
CMHO डॉक्टर शंकर एच बामनिया ने आज पीएचसी माछला मंगरा का औचक निरीक्षण किया। जिसमें सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से पाई गयी। निरीक्षण पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रेरणा भार्गव ने करवाया। CMHO डॉ. बामनिया ने बताया कि पीएचसी माछला मगरा लगभग 1 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय स्तर पर एनक्यूएएस प्रमाणित होने के बाद उन्हीं मापदंडों पर कार्य कर रहा है।