बड़गांव: नाबालिग से रेप का आरोपी 36 दिन से है फरार, CWC अध्यक्ष ने घंटाघर थाना पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप
नाबालिग से रेप कर उसे प्रेग्नेंट करने के आरोपी को घंटाघर पुलिस 36 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई। इसपर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष यशोदा पणिहार ने बताया कि पुलिस ने जिस वक्त नाबालिग बच्ची को दस्तयाब किया। उस वक्त एक युवक उसके साथ था। पुलिस को उसे नहीं छोड़ना चाहिए था। इसमें पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है।