बड़गांव: स्वरूप सागर के पास रोड किनारे मिला गाय के बछड़े का क्षत विक्षत शव
शनिवार को स्वरूप सागर के पास गाय के बछड़े का क्षत विक्षत शव मिला है। जानकारी के अनुसार स्वरूप सागर रोड के पास से गुजर रहे लोगों ने रोड के किनारे गाय के बछड़े का क्षत विक्षत शव देखा तो मौके पर रुक गए, बछड़े के शव को श्वान नोच रहे थे। कुछ लोगों का कहना है कि बछड़े का शव एक मारुति वैन वाला यहां छोड़कर निकल गया।