बड़गांव: जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने कैलाशपुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर पोसवाल ने राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप यहां दी जारी सुविधाओं व सेवाओं के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मुफ्त दवा, जांच, परिसर की साफ सफाई के अवलोकन के साथ मरीजों को दी जा रही स्वास्थ सेवाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को स्वास्थ से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए।