बड़गांव: अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त होने पर वकीलों ने खंडेलवाल का जिला कोर्ट परिसर के बाहर किया स्वागत
उदयपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता और बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ प्रवीण खण्डेलवाल के अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त होने पर आज जिला कोर्ट परिसर के बाहर उदयपुर बार के वकीलों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सभी वकीलों ने खण्डेलवाल का मेवाड़ी पगड़ी, माला और उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।