चानन: किऊल पुलिस ने वृंदावन गांव से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया, कोर्ट भेजा गया
किऊल पुलिस ने वृंदावन गांव से शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर गुरुवार अपराह्न 3 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. मामले की दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है. यहां से 30 लीटर महुआ शराब के साथ मुंगेर जिला के लड़ैयाटांड़ थाना अंतर्गत खुद्दीवन गांव के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार को तथा 24 पीस केन बियर के साथ वृंदावन के मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार हुए.