घाटमपुर: दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़त, दोनों बाइक सवार घायल हुए, रेफर
घाटमपुर क्षेत्र के पतारा पानी की टंकी के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से पतारा सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया हैं।