टीकमगढ़: खिरिया चौकी पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया, ₹48,800 के जेवरात ज़ब्त
टीकमगढ़ कोतवाली थाना अंतर्गत चौकी खिरिया क्षेत्र में अज्ञात आरोपी द्वारा दिन में घर में घुसकर सोने चांदी के आभूषण चोरी की घटना घटित हुई थी। कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। कोतवाली थाना खिरिया चौकी पुलिस द्वारा आरोपी दिनेश कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया जिसे अपना जुर्म स्वीकार किया।