टीकमगढ़: नगर भवन में सात दिवसीय भागवत ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन वृंदावन निर्मोही अखाड़े के महंत ने भक्ति और वैराग्य का महत्व समझाया
टीकमगढ़ नगर भवन प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन वृंदावन निर्मोही अखाड़े के महंत मनमोहन दास महाराज ने भक्ति और वैराग्य का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि वैराग्य का अर्थ केवल भौतिक संसार का त्याग नहीं बल्कि संसार से विमुख होकर पूरी तरह भगवान की भक्ति में लीन होना है।