टीकमगढ़: टीकमगढ़ में सिंचाई जल की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन, सड़क जाम
टीकमगढ़ की कोतवाली थाना क्षेत्र में किसानों ने सिंचाई के लिए पानी की मांग को लेकर सोमवार को खिरिया चौकी के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मामला उत्तर प्रदेश के ललितपुर में स्थित जमीनी नदी पर बने डैम से जुड़ा है। जहां से पानी नहीं छोड़े जाने के कारण क्षेत्र के 6 गांव की फसलले सूखने की कगार पर पहुंच गई है।