उज्जैन: ₹2 लाख की रंगदारी न देने पर फ्लावर डेकोरेटर के घर में घुसकर तलवार व चाकू से जानलेवा हमला, CCTV फुटेज वायरल
उज्जैन के देवासगेट थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीपुरा इलाके में फ्लावर डेकोरेशन कारोबारी से ₹2 लाख की अड़ीबाजी (रंगदारी) मांगने और इनकार करने पर जानलेवा हमला करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़ित अजय पटेल के अनुसार, उनके काम में बढ़त देख बदमाश अजान, फरहान, नदीम कुरैशी और मोईन ने उनसे अवैध वसूली की मांग की थी। पैसे देने से साफ इनकार करने पर आरोपी अजान अपने 7-8 साथियों के साथ बुलेट व अन्य वाहनों पर तलवारों और धारदार चाकुओं से लैस होकर पहुंचा और घर में घुसकर अजय व उसके भाई अभिषेक पर बर्बर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष हमलावर
Ujjain Urban, Ujjain | Oct 16, 2026