अल्बर्ट एक्का (जारी): बाइक की टक्कर में पिता और तीन बच्चे घायल, दो युवक पकड़े गए
डुमरी थाना क्षेत्र के खेतली गांव निवासी 45 वर्षीय बाबूलाल चिक बड़ाइक बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे में उनके साथ बाइक पर सवार तीन बच्चों को भी हल्की चोटें आयी हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों को पकड़ लिया। बाबूलाल बड़ाइक अपने तीन बच्चों को छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौट रहे थे तभी यह घटना हुई।