यूपी के सीएम योगी ने फहराया झंडा, बोले- देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में तिरंगा फहराकर देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए सभी से योगदान देने का किया आह्वान। समारोह की शुरुआत वन्दे मातरम के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्यमंत्री ने शहीदों और पदक विजेताओं के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहने का संदेश दिया। इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर नजर आया।
Orai, Jalaun | Aug 15, 2026