कुलपहाड़: महोबकंठ पुलिस ने 12 वर्षीय लापता बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
घर से लापता हुए 12 वर्षीय बालक को महोबकंठ पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत महज कुछ घंटों में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और महोबा पुलिस का आभार जताया। जानकारी के अनुसार ग्राम कोहनिया निवासी आयुष पुत्र महेंद्र अहिरवार (12) तीन नवंबर की शाम घर से कहीं चला गया था और वापस नहीं लौटा।