लालगंज: कप्तानगंज में ई रिक्शा पलटा, महिला समेत 2 जख्मी, जिला अस्पताल में भर्ती, एक अन्य हादसे में बुजुर्ग दंपति जख्मी, भर्ती
आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के लक्षीरामपुर गांव निवासी सुमन देवी (32 वर्ष) पत्नी जनार्दन कुमार सोमवार की शाम 3.00 बजे फूलपुर से ई रिक्शा बुक करके घर जा रही थी। जैसे ही कप्तानगंज पहुंची ही थी। तभी अचानक ई रिक्शा पलट गया।जिससे सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई वही ई रिक्शा चालक भी मामूली रूप से घायल हो गया। दोनों कुछ जिला अस्पताल ले आया गया। चालक को डा ने छोड़ दिया।