ग्रामीणों के साथ मनाया बावड़ी उत्सव
--
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन में तृतीय चरण में बावड़ी उत्सव में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड अशोकनगर के तूमैन सेक्टर की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जुग्या द्वारा ग्राम जुग्या के नवल की बावड़ी में श्रमदान किया गया। साथ ही दीप जलाकर बावड़ी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री बद्दी प्रसाद चौहान ने बताया कि प्राचीन बावड़ी हमारी धरोहर है इसको ग्रामीण ही संरक्षित कर सकते हैं। विकासखंड समन्वयक श्री मनोज यादव ने बताया विकासखंड में प्राचीन बावड़ियों को श्रमदान कर उनको संरक्षित किया जा रहा है। इस उत्सव में समिति अध्यक्ष श्री नरेंद्र बंजारा,सचिव कृष्णा बाई कुशवाह,सदस्य कल्लू कुशवाह, लल्लू कुशवाह, अरुण, संजीव,जयनारायण,गोविंद सिंह, नबल सिंह, माखन, भागवत, धनपाल,देवेंद्र,अमित कुशवाह,भारत सिंह, गोविंद,तारा बाई,गोपाल सिंह,अमर सिंह सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।
#ashoknagar
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026