गया में पोस्ट ऑफिस बैंक शाखा भलुआ में 15 लाख गबन का शिकायत, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लिया संज्ञान, बोले- होगी कारवाई
गया: भारतीय डाक सेवा के द्वारा संचालित बैंकिंग इकाई बोधगया के भलुआ शाखा में अवैध राशि के निकासी हेर फेर और गबन का मामला सामने आया है भलुआ शाखा के कर्मी के द्वारा मामला को अंजाम दिया गया है। खाताधारक सरिता देवी ने अभी तक कुल 154000 से अधिक राशि अपने खाता में जमा की लेकिन जब निकासी के गई तो मात्र जमा राशि 10000 है। करुणा देवी ने अभी तक बचत खाता में 90000 से अधिक राशि जमा की है लेकिन उसके भी खाता में अभी कुल मात्र 3000 रुपये है।
डाक कर्मी मसूर आलम के द्वारा लोगो को विश्वास में रख कर यह धोखाधड़ी किया गया।लोगों का आरोप है । लगभग 100 से अधिक की संख्या में भलुआ और आसपास के खाता धारकों ने बोधगया सक्सेना मोड कैंप ऑफिस में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मंदिर से मुलाकात की और गुहार लगाया जिस पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने संज्ञान लेते हुए कहा कि आपलोग निश्चित रहे जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। और अपने सांसद प्रतिनिधि नंदलाल मांझी को निर्देश देते हुए कहा कि प्रवर डाक निरीक्षक प्रमंडल गया को लिखित रूप से अवगत कराया गया है. सांसद प्रतिनिधि नंदलाल मांझी ने कहा कि गरीबों के जमा पूंजी पर डाक कर्मियों के द्वारा पैसे निकालने की बात सामने आ रही है प्रवर्तन निरीक्षक प्रमंडल गया को लिखित रूप से संज्ञान देते हुए कहा गया है इन सभी का विवरण को विस्तृत रूप से जांच कर भ्रष्ट्र पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाए साथ ही गरीब गुरबा की जमा पूंजी वापस हो।
इस मौके पर भलुआ ग्राम के विजय मांझी सरिता देवी करुणा देवी सावित्री देवी रूबी देवी बसंती देवी अजय यादव विवेक सिंह सर घाटी प्रखंड अध्यक्ष मनोज मांझी रविंद्र पासवान सहित लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।
#gayadastak
#गयाजी
#GayaNews
#gaya
#GayaPolice
#CrimeNews
#biharpolties
#postoffice
#पोस्टऑफिस