Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

20 जुलाई को विधानसभा घेराव करेगी OBC महासभा #Bhopal #OBCMahasabha #Assembly #BreakingNews #EMTNews

MORE NEWS

"नशे से दूरी है ज़रूरी" विषय पर जागरूकता संगोष्ठी एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

युवाओं ने लिया नशा मुक्त छिंदवाड़ा बनाने का संकल्प
==========================================================

'नशा मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्डेय के निर्देशन तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में आज नवांकुर संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी, छिंदवाड़ा द्वारा स्वैच्छिकता पर्व के तहत पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, खजरी रोड में "नशे से दूरी है ज़रूरी" विषय पर जागरूकता संगोष्ठी एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
       कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली श्री आशीष धुर्वे, यातायात प्रभारी श्री लोहित शेंडे, ट्रैफिक रोड सेफ्टी फाउंडेशन के संस्थापक श्री कल्पेश पटेल, छात्रावास प्रभारी श्री कमलेश डेहरिया, श्री एच.एस. तिरगाम, सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा, सचिव श्री संदीप अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष सुश्री आराधना शुक्ला, श्रीमती भावना बनारसे एवं श्रीमती निशा यादव सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे।
       थाना प्रभारी श्री आशीष धुर्वे ने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने मित्रों व परिवारजनों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
       यातायात प्रभारी श्री लोहित शेंडे ने कहा कि सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति एक-दूसरे से जुड़े विषय हैं। नशे की अवस्था में वाहन चलाना अनेक दुर्घटनाओं का कारण बनता है, इसलिये प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वयं भी नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई।
       अधिवक्ता डॉ. डी.एस. चौरे ने कहा कि सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी समाजहित के विभिन्न जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सतत प्रयास कर रही है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, सेवा और संस्कार को अपनाने का आह्वान किया।
       कार्यक्रम के अंत में सभी युवाओं एवं विद्यार्थियों को "नशा मुक्त छिंदवाड़ा" का संकल्प दिलाया गया। सभी ने अपने जीवन में किसी भी प्रकार का नशा न करने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने की शपथ ली। इस अवसर पर सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी एवं संकल्प प्रवक्ता डॉ. डी.एस. चौरे, श्री जितेंद्र अलबेला, श्री नंदू निर्मलकर, श्री नितिन गडकरी, श्री मुकेश दीक्षित, डॉ. ओ.पी. विश्वकर्मा, श्रीमती उर्मिला सिंह, श्रीमती मंजू डेहरिया, श्री इमरत चक्रवर्ती, श्री संकेत पांडे सहित बड़ी संख्या में युवा एवं संस्था के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.डी.एस.चौरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन सचिव श्री संदीप अग्निहोत्री ने किया।

"नशे से दूरी है ज़रूरी" विषय पर जागरूकता संगोष्ठी एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित युवाओं ने लिया नशा मुक्त छिंदवाड़ा बनाने का संकल्प ========================================================== 'नशा मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्डेय के निर्देशन तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में आज नवांकुर संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी, छिंदवाड़ा द्वारा स्वैच्छिकता पर्व के तहत पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, खजरी रोड में "नशे से दूरी है ज़रूरी" विषय पर जागरूकता संगोष्ठी एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली श्री आशीष धुर्वे, यातायात प्रभारी श्री लोहित शेंडे, ट्रैफिक रोड सेफ्टी फाउंडेशन के संस्थापक श्री कल्पेश पटेल, छात्रावास प्रभारी श्री कमलेश डेहरिया, श्री एच.एस. तिरगाम, सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा, सचिव श्री संदीप अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष सुश्री आराधना शुक्ला, श्रीमती भावना बनारसे एवं श्रीमती निशा यादव सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे। थाना प्रभारी श्री आशीष धुर्वे ने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने मित्रों व परिवारजनों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। यातायात प्रभारी श्री लोहित शेंडे ने कहा कि सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति एक-दूसरे से जुड़े विषय हैं। नशे की अवस्था में वाहन चलाना अनेक दुर्घटनाओं का कारण बनता है, इसलिये प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वयं भी नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। अधिवक्ता डॉ. डी.एस. चौरे ने कहा कि सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी समाजहित के विभिन्न जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सतत प्रयास कर रही है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, सेवा और संस्कार को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी युवाओं एवं विद्यार्थियों को "नशा मुक्त छिंदवाड़ा" का संकल्प दिलाया गया। सभी ने अपने जीवन में किसी भी प्रकार का नशा न करने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने की शपथ ली। इस अवसर पर सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी एवं संकल्प प्रवक्ता डॉ. डी.एस. चौरे, श्री जितेंद्र अलबेला, श्री नंदू निर्मलकर, श्री नितिन गडकरी, श्री मुकेश दीक्षित, डॉ. ओ.पी. विश्वकर्मा, श्रीमती उर्मिला सिंह, श्रीमती मंजू डेहरिया, श्री इमरत चक्रवर्ती, श्री संकेत पांडे सहित बड़ी संख्या में युवा एवं संस्था के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.डी.एस.चौरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन सचिव श्री संदीप अग्निहोत्री ने किया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम विकास समितियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

पौधारोपण, नशा मुक्ति एवं सर्पदंश जागरूकता अभियान पर दिया गया विशेष जोर
=============================================================

जिले के विकासखंड तामिया में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा महाविद्यालय के सभागार में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के अंतर्गत आज ग्राम विकास समितियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
      बैठक सह प्रशिक्षण में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने आगामी माह में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अगस्त माह में हर घर तिरंगा अभियान, तिरंगा रैली, हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण, नवांकुर सखी, समितियों के दस्तावेजीकरण, बोर्ड एवं फ्लैक्स, नियमित बैठकों, सीएमसीएलडीपी कक्षाओं में प्रवेश, संस्कार केंद्र, जन सूचना केंद्र तथा आदर्श ग्राम निर्माण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने फलदार पौधों के अधिकाधिक रोपण का आग्रह किया तथा जिले में संचालित नशामुक्ति अभियान 2.0 के अंतर्गत गांव-गांव पहुंचकर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने एवं सर्पदंश जागरूकता अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने का आह्वान किया।
       विकासखंड समन्वयक श्रीमती ललिता कुशरे ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। कृषि विभाग आत्मा परियोजना के बीटीएम श्री नवनीत झरवड़े ने जैविक एवं परंपरागत कृषि के बीच अंतर बताते हुए जलवायु परिवर्तन तथा रासायनिक खेती के दुष्परिणामों की जानकारी दी।
      समाजसेवी श्री नितिन दत्ता ने सड़क सुरक्षा, स्वच्छता, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण तथा शासन की विभिन्न योजनाओं को सफल बनाने में जनसहभागिता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तामिया के डॉ. योगेश पाराशर ने सर्पदंश की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, सांपों की विभिन्न प्रजातियों, दंश के प्रकार, उपचार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।
      वन विभाग की डिप्टी रेंजर सुश्री माया धुर्वे ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सर्पों को प्रकृति का मित्र बताया तथा उनकी रक्षा करने की अपील की। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को प्रोत्साहित करते हुए समाज कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।
       परामर्शदाता श्री शंकर राम प्रजापति ने गीतों एवं पौराणिक उदाहरणों के माध्यम से समाज कल्याण का संदेश दिया। वहीं विकासखंड समन्वयक श्री दीपक गेडाम ने समाज में व्याप्त कुरीतियों तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी।
       प्रशिक्षण के दौरान नवांकुर एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्यों तथा प्रशिक्षणार्थियों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था से श्री प्रदीप उइके, श्री रघुवीर पंद्राम, परामर्शदाता श्री सुभाष मिनोटे, श्री संदीप राज, श्री पंकज राय, सुश्री स्वाति सूर्यवंशी, श्री महेंद्र यादव सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, नवांकुर संस्था के सदस्य एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम विकास समितियों का प्रशिक्षण सम्पन्न पौधारोपण, नशा मुक्ति एवं सर्पदंश जागरूकता अभियान पर दिया गया विशेष जोर ============================================================= जिले के विकासखंड तामिया में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा महाविद्यालय के सभागार में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के अंतर्गत आज ग्राम विकास समितियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बैठक सह प्रशिक्षण में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने आगामी माह में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अगस्त माह में हर घर तिरंगा अभियान, तिरंगा रैली, हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण, नवांकुर सखी, समितियों के दस्तावेजीकरण, बोर्ड एवं फ्लैक्स, नियमित बैठकों, सीएमसीएलडीपी कक्षाओं में प्रवेश, संस्कार केंद्र, जन सूचना केंद्र तथा आदर्श ग्राम निर्माण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने फलदार पौधों के अधिकाधिक रोपण का आग्रह किया तथा जिले में संचालित नशामुक्ति अभियान 2.0 के अंतर्गत गांव-गांव पहुंचकर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने एवं सर्पदंश जागरूकता अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने का आह्वान किया। विकासखंड समन्वयक श्रीमती ललिता कुशरे ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। कृषि विभाग आत्मा परियोजना के बीटीएम श्री नवनीत झरवड़े ने जैविक एवं परंपरागत कृषि के बीच अंतर बताते हुए जलवायु परिवर्तन तथा रासायनिक खेती के दुष्परिणामों की जानकारी दी। समाजसेवी श्री नितिन दत्ता ने सड़क सुरक्षा, स्वच्छता, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण तथा शासन की विभिन्न योजनाओं को सफल बनाने में जनसहभागिता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तामिया के डॉ. योगेश पाराशर ने सर्पदंश की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, सांपों की विभिन्न प्रजातियों, दंश के प्रकार, उपचार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। वन विभाग की डिप्टी रेंजर सुश्री माया धुर्वे ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सर्पों को प्रकृति का मित्र बताया तथा उनकी रक्षा करने की अपील की। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को प्रोत्साहित करते हुए समाज कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। परामर्शदाता श्री शंकर राम प्रजापति ने गीतों एवं पौराणिक उदाहरणों के माध्यम से समाज कल्याण का संदेश दिया। वहीं विकासखंड समन्वयक श्री दीपक गेडाम ने समाज में व्याप्त कुरीतियों तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान नवांकुर एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्यों तथा प्रशिक्षणार्थियों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था से श्री प्रदीप उइके, श्री रघुवीर पंद्राम, परामर्शदाता श्री सुभाष मिनोटे, श्री संदीप राज, श्री पंकज राय, सुश्री स्वाति सूर्यवंशी, श्री महेंद्र यादव सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, नवांकुर संस्था के सदस्य एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

"सफलता की कहानी"

फिक्की इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन अवॉर्ड्स-2026 के अंतिम चरण में पहुंचा छिंदवाड़ा का "वॉश ऑन व्हील्स प्लस" नवाचार

पद्म विभूषण डॉ. आर.ए. माशेलकर सहित मुख्य जूरी के समक्ष सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार ने जिले के नवाचार का किया प्रभावी प्रस्तुतीकरण
===========================================================

स्वच्छता एवं वॉश (जल, स्वच्छता एवं स्वच्छ व्यवहार) के क्षेत्र में छिंदवाड़ा जिले की अभिनव पहल "वॉश ऑन व्हील्स प्लस" ने फिक्की इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन (आईएससी-फिक्की) सैनिटेशन अवॉर्ड्स-2026 में अपनी मजबूत दावेदारी और सशक्त कर दी है। प्रारंभिक चरण में तीन श्रेणियों में एग्जीक्यूटिव जूरी के समक्ष सफलतापूर्वक प्रस्तुतीकरण देने के बाद जिला पंचायत, छिंदवाड़ा का चयन मुख्य जूरी (अंतिम चरण) के लिए किया गया। इसके अंतर्गत 25 जुलाई को आयोजित अंतिम जूरी बैठक में वॉश के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कौशल विकास पहल तथा विद्यालयों में वॉश पर विशेष फोकस श्रेणियों में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रिम कुमार ने ऑनलाइन माध्यम से जिले के नवाचार का विस्तृत एवं प्रभावी प्रस्तुतीकरण दिया।
       मुख्य जूरी में देश के प्रख्यात वैज्ञानिक एवं पद्म विभूषण डॉ. आर.ए. माशेलकर सहित स्वच्छता एवं वॉश क्षेत्र के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ जूरी सदस्य के रूप में शामिल थे। इनके समक्ष "वॉश ऑन व्हील्स प्लस" मॉडल की अवधारणा, प्रभावी क्रियान्वयन, कौशल विकास, विद्यालयों में स्वच्छता एवं पेयजल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, जल एवं स्वच्छता परिसंपत्तियों के सतत रखरखाव, नवाचार, सामुदायिक सहभागिता तथा व्यवहार परिवर्तन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रस्तुतीकरण के दौरान जूरी सदस्यों द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए मॉडल की उपयोगिता एवं नवाचार की सराहना की गई।
        उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 01 जुलाई को वॉश प्रणाली के सतत रखरखाव एवं सामुदायिक प्रबंधन में उत्कृष्टता श्रेणी तथा 06 एवं 07 जुलाई को अन्य श्रेणियों के लिए एग्जीक्यूटिव जूरी के समक्ष सफलतापूर्वक प्रस्तुतीकरण किया गया था। एग्जीक्यूटिव जूरी द्वारा चयनित किए जाने के बाद ही जिला पंचायत, छिंदवाड़ा को वॉश के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कौशल विकास पहल एवं विद्यालयों में वॉश पर विशेष फोकस श्रेणियों में अंतिम मुख्य जूरी के समक्ष प्रस्तुतीकरण का अवसर प्राप्त हुआ।
       गौरतलब है कि छिंदवाड़ा जिले की "वॉश ऑन व्हील्स" पहल को वर्ष 2025 में फिक्की इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसी सफल मॉडल को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी स्वरूप देते हुए जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत "वॉश ऑन व्हील्स प्लस" पहल संचालित की जा रही है।
        इस पहल के माध्यम से जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्मित पानी की टंकियों की नियमित साफ-सफाई, सिंगल विलेज स्कीम के वितरण वाल्व का रखरखाव, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्थापित पानी की टंकियों की स्वच्छता, घरेलू नल कनेक्शन एवं नल-टोटियों की मरम्मत, ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों का नियमित रखरखाव तथा स्वच्छता व्यवहार परिवर्तन एवं जनभागीदारी को प्रभावी रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है। यह मॉडल जल एवं स्वच्छता परिसंपत्तियों के सतत रखरखाव के साथ-साथ ग्रामीण समुदाय को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
        कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रिम कुमार के मार्गदर्शन में संचालित यह नवाचार जिला पंचायत की स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) टीम एवं संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर छिंदवाड़ा जिले की विशिष्ट पहचान स्थापित की है। मुख्य जूरी के समक्ष सफल प्रस्तुतीकरण के साथ अब जिले को फिक्की इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन सैनिटेशन अवॉर्ड्स-2026 के अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा है।

"सफलता की कहानी" फिक्की इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन अवॉर्ड्स-2026 के अंतिम चरण में पहुंचा छिंदवाड़ा का "वॉश ऑन व्हील्स प्लस" नवाचार पद्म विभूषण डॉ. आर.ए. माशेलकर सहित मुख्य जूरी के समक्ष सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार ने जिले के नवाचार का किया प्रभावी प्रस्तुतीकरण =========================================================== स्वच्छता एवं वॉश (जल, स्वच्छता एवं स्वच्छ व्यवहार) के क्षेत्र में छिंदवाड़ा जिले की अभिनव पहल "वॉश ऑन व्हील्स प्लस" ने फिक्की इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन (आईएससी-फिक्की) सैनिटेशन अवॉर्ड्स-2026 में अपनी मजबूत दावेदारी और सशक्त कर दी है। प्रारंभिक चरण में तीन श्रेणियों में एग्जीक्यूटिव जूरी के समक्ष सफलतापूर्वक प्रस्तुतीकरण देने के बाद जिला पंचायत, छिंदवाड़ा का चयन मुख्य जूरी (अंतिम चरण) के लिए किया गया। इसके अंतर्गत 25 जुलाई को आयोजित अंतिम जूरी बैठक में वॉश के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कौशल विकास पहल तथा विद्यालयों में वॉश पर विशेष फोकस श्रेणियों में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रिम कुमार ने ऑनलाइन माध्यम से जिले के नवाचार का विस्तृत एवं प्रभावी प्रस्तुतीकरण दिया। मुख्य जूरी में देश के प्रख्यात वैज्ञानिक एवं पद्म विभूषण डॉ. आर.ए. माशेलकर सहित स्वच्छता एवं वॉश क्षेत्र के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ जूरी सदस्य के रूप में शामिल थे। इनके समक्ष "वॉश ऑन व्हील्स प्लस" मॉडल की अवधारणा, प्रभावी क्रियान्वयन, कौशल विकास, विद्यालयों में स्वच्छता एवं पेयजल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, जल एवं स्वच्छता परिसंपत्तियों के सतत रखरखाव, नवाचार, सामुदायिक सहभागिता तथा व्यवहार परिवर्तन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रस्तुतीकरण के दौरान जूरी सदस्यों द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए मॉडल की उपयोगिता एवं नवाचार की सराहना की गई। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 01 जुलाई को वॉश प्रणाली के सतत रखरखाव एवं सामुदायिक प्रबंधन में उत्कृष्टता श्रेणी तथा 06 एवं 07 जुलाई को अन्य श्रेणियों के लिए एग्जीक्यूटिव जूरी के समक्ष सफलतापूर्वक प्रस्तुतीकरण किया गया था। एग्जीक्यूटिव जूरी द्वारा चयनित किए जाने के बाद ही जिला पंचायत, छिंदवाड़ा को वॉश के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कौशल विकास पहल एवं विद्यालयों में वॉश पर विशेष फोकस श्रेणियों में अंतिम मुख्य जूरी के समक्ष प्रस्तुतीकरण का अवसर प्राप्त हुआ। गौरतलब है कि छिंदवाड़ा जिले की "वॉश ऑन व्हील्स" पहल को वर्ष 2025 में फिक्की इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसी सफल मॉडल को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी स्वरूप देते हुए जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत "वॉश ऑन व्हील्स प्लस" पहल संचालित की जा रही है। इस पहल के माध्यम से जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्मित पानी की टंकियों की नियमित साफ-सफाई, सिंगल विलेज स्कीम के वितरण वाल्व का रखरखाव, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्थापित पानी की टंकियों की स्वच्छता, घरेलू नल कनेक्शन एवं नल-टोटियों की मरम्मत, ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों का नियमित रखरखाव तथा स्वच्छता व्यवहार परिवर्तन एवं जनभागीदारी को प्रभावी रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है। यह मॉडल जल एवं स्वच्छता परिसंपत्तियों के सतत रखरखाव के साथ-साथ ग्रामीण समुदाय को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रिम कुमार के मार्गदर्शन में संचालित यह नवाचार जिला पंचायत की स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) टीम एवं संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर छिंदवाड़ा जिले की विशिष्ट पहचान स्थापित की है। मुख्य जूरी के समक्ष सफल प्रस्तुतीकरण के साथ अब जिले को फिक्की इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन सैनिटेशन अवॉर्ड्स-2026 के अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा है।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत ग्राम मेघासिवनी गौशाला के सामने पहुंच कर आम जनता को नशे के दुष्प्रभाव एवं इससे होने वाली हानियों के बारे में जागरूक किया गया एवं नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई।

#NasheSeDooriHaiZaroori2.0 
#NashaMuktBharat 
#नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश #NashaMuktChhindwara 
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Home Department of Madhya Pradesh 
Chhindwara Police 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत ग्राम मेघासिवनी गौशाला के सामने पहुंच कर आम जनता को नशे के दुष्प्रभाव एवं इससे होने वाली हानियों के बारे में जागरूक किया गया एवं नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई। #NasheSeDooriHaiZaroori2.0 #NashaMuktBharat #नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश #NashaMuktChhindwara #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Home Department of Madhya Pradesh Chhindwara Police Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

विभागीय योजनाओं की प्रगति को लेकर विकासखंड बिछुआ एवं चौरई में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
=============================================================

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार के निर्देशानुसार विभागीय योजनाओं में प्रगति लाने के उद्देश्य से उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा आज जिले के विकासखंड बिछुआ एवं चौरई में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
      विकासखंड बिछुआ में आयोजित बैठक में पशुचिकित्सा विस्तार अधिकारी, पशु चिकित्सक, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, गौसेवक एवं मैत्री उपस्थित थे। बैठक में कृत्रिम गर्भाधान कार्य, कामधेनु योजना तथा मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना की समीक्षा की गई। अधिकारियों को मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के आवेदन पूर्ण कर जमा कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों की कृत्रिम गर्भाधान कार्य की ऑनलाइन प्रगति लक्ष्य के अनुरूप नहीं पाई गई, उन्हें तीन दिवस की डेडलाइन देते हुए लक्ष्य प्राप्त नहीं होने पर वेतन रोकने की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।
      इसके बाद विकासखंड चौरई स्थित पशु चिकित्सालय में वीईओ, एवीएफओ एवं वीएएस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृत्रिम गर्भाधान कार्य की समीक्षा के दौरान लक्ष्यानुरूप प्रगति नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों को भी तीन दिवस की डेडलाइन देते हुए लक्ष्य प्राप्त नहीं करने की स्थिति में वेतन रोकने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

विभागीय योजनाओं की प्रगति को लेकर विकासखंड बिछुआ एवं चौरई में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित ============================================================= कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार के निर्देशानुसार विभागीय योजनाओं में प्रगति लाने के उद्देश्य से उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा आज जिले के विकासखंड बिछुआ एवं चौरई में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विकासखंड बिछुआ में आयोजित बैठक में पशुचिकित्सा विस्तार अधिकारी, पशु चिकित्सक, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, गौसेवक एवं मैत्री उपस्थित थे। बैठक में कृत्रिम गर्भाधान कार्य, कामधेनु योजना तथा मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना की समीक्षा की गई। अधिकारियों को मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के आवेदन पूर्ण कर जमा कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों की कृत्रिम गर्भाधान कार्य की ऑनलाइन प्रगति लक्ष्य के अनुरूप नहीं पाई गई, उन्हें तीन दिवस की डेडलाइन देते हुए लक्ष्य प्राप्त नहीं होने पर वेतन रोकने की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद विकासखंड चौरई स्थित पशु चिकित्सालय में वीईओ, एवीएफओ एवं वीएएस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृत्रिम गर्भाधान कार्य की समीक्षा के दौरान लक्ष्यानुरूप प्रगति नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों को भी तीन दिवस की डेडलाइन देते हुए लक्ष्य प्राप्त नहीं करने की स्थिति में वेतन रोकने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

20 जुलाई को विधानसभा घेराव करेगी OBC महासभा #Bhopal #OBCMahasabha #Assembly #BreakingNews #EMTNews - Chhindwara Nagar News