लालगंज: प्रयागराज के जंगलों में तीन दिनों तक चहलकदमी के बाद हाथियों का जोड़ा फिर से ड्रमंडगंज वन रेंज के लहुरियादह जंगल में लौटा
मध्य प्रदेश से भटक कर एक हाथी और एक हथिनी ड्रमंडगंज के विभिन्न जंगलों में एक सप्ताह चहल कदमी के बाद बीते 4 सितंबर को प्रयागराज के जंगलों में पहुंच गया। लेकिन सोमवार की रात फिर से हाथियों का जोड़ा ड्रमंडगंज के लहुरियादह गांव के यादव बस्ती तक पहुंच गया। किसानों ने मंगलवार दोपहर बाद 12:30 बजे बताया कि हाथियों का जोड़ा देर पटिया तोड़कर मक्के के खेत में घुस गया।