टीकमगढ़: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर के निर्देशअनुसार की गई बगाज माता तालाब की साफ-सफाई
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से प्रारंभ हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।इसीक्रम में कलेक्टर के निर्देश अनुसार बगाज माता तालाब की साफ-सफाई व गहरीकरण का कार्य किया गया। इसके साथ ही लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पाधरोपण करने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर एपीओ, उपयंत्री, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।