टीकमगढ़: जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नगर पालिका सीएमओ के नेतृत्व राजेंद्र पार्क से निकाली गई कलश यात्रा
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से प्रारंभ हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।इसीक्रम में आज सीएमओ नगर पालिका गीमा मांझी के नेतृत्व में नगर के राजेन्द्र पार्क स्थित वावड़ी से पानी लेकर नजरबाग स्थित राम मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान नागरिकों को जल संरचनाओं के संरक्षण तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ के पदाधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।